बाजार में ईद की खरीदारी को उमड़ा हुजूम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर की मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों की बाजार में ईद की खरीददारी करने के लिए लाखों महिलाओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। बाजार में कानपुर के अतिरिक्त कानपुर देहात, उरई, हमीरपुर, फतेहपुर, जहानाबाद, बिंदकी, लालगंज, रायबरेली, उन्नाव समेत विभिन्न जिलों के परिवार खरीददारी के लिए उमड़ पड़े हैं। महिलाओं के लिए एसी शौचालय, महिलाओं के लिए बच्चों का फीडिंग कक्ष, नमाज कक्ष, ठंडा पानी समेत तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।बेकनगंज, चमनगंज, दलेल पुरवा, टुकनिया पुरवा, हीरामन पुरवा, दादा मियां चौराहा, पेचबाग, चमड़ामंडी, नई सड़क, नाला रोड, मोहम्मद अली पार्क, हलीम कालेज चौराहा, अजमेरी चौराहा, तलाक महल, कर्नलगंज, कागजी मोहाल तक फैल गई है। बाजार में कई तरह की दुकानें लगी हैं जिनमें रोजा इफ्तार के बाद भारी भीड़ है। अगर गुरुवार को चांद हो गया तो शुक्रवार अन्यथा शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। बकरमंडी स्थित बड़ी ईदगाह के अलावा कई ईदगाहों एवं लगभग 200 मस्जिदों में दो-दो बार ईद की नमाज अदा की जाएगी। दरअसल योगी सरकार ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है, ऐसे में मस्जिद और ईदगाह के अंदर की नमाज होती है।
|