होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  18वाँ स्थापना दिवस समारोह’ एवं 'फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई कार्यशाला
 
18वाँ स्थापना दिवस समारोह’ एवं 'फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई कार्यशाला
Updated: 3/19/2026 8:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

18वाँ स्थापना दिवस समारोह’ एवं 'फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई कार्यशाला 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोन तृतीय, कानपुर का ‘18वाँ स्थापना दिवस समारोह’आयोजित किया गया और इस अवसर पर 'फसल अवशेष प्रबंधन : सतत् समाधान' पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमारी रत्ना सिंह, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र प्रतापगढ़ ने ग्रामीण युवाओं को कृषि व्यवसाय में आने के लिए प्रोत्साहन देने के विषय पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि के. विजयेंद्र पांडियन, मंडलायुक्त कानपुर एवं कुलपति, चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं पौ. विश्वविद्यालय कानपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए कृषि का विस्तार हो रहा है।कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों आय बढाने हेतु कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कृषि में ए.आई. के बढ़ते उपयोग पर भी चर्चा की। विशिष्ट अतिथि डा. यू.एस., गौतम, पूर्व उप महानिदेशक भाकृअनुप, नई दिल्ली ने कहा कि हमें फल भण्डारण एवं दुग्ध उत्पाद भण्डारण को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने केवीके के बढ़ते हुए महत्व को देखते हुए इनकी बढ़ोत्तरी किये जाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डा. आर.आर. बर्मन, सहायक महानिदेशक (कृ.प्र.), भाकृअनुप, नई दिल्ली वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने भाकृअनुप की आगामी परियोजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों डा.एम पी. चचारकर, पूर्व निदेशक, डीआरडीओ; डा. रवि गोपाल सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय सलाहकार, कृषि अनुसंधान एवं विकास एवं डा. अंजनी कुमार सिह, निदेशक, अटारी पटना ने अपने विचार रखे। स्वागत अभिभाषण में डा. राघवेन्द्र सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-अटारी नेअभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्थान को 19 मार्च 2009 को क्षेत्रीय समन्वयन इकाई से क्षेत्रीय परियोजना निदेशालय में परिवर्तित किया। संस्थान अटारी का 18वां संस्थान स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना की कार्यशाला भी आयोजित की गई।प्रदेश में इस परियोजना को चला रहे 23 कृषि विज्ञान केन्द्र प्रतिभाग किए ।इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पराली जलाने से रोकना है। साथ ही उन्होंने अटारी कानपुर के कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश के 89 कृषि विज्ञान केन्द्रों की उपलब्धियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। इस अवसर पर भाकृअनुप-अटारी, कानपुर के प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया साथ ही चार कृषि विज्ञान केन्द्रों, एफ.पी.ओ. एवं संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मिर्यों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डा. प्रीति यादव ने किया एवं कार्यक्रम के अन्त में प्रधान वैज्ञानिक डा. अजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाजार में ईद की खरीदारी को उमड़ा हुजूम
गैस एजेंसी की लापरवाही उजागर, जांच में सहयोग न करने पर पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
रामनवमी शोभायात्रा के लिए नागरिकों संग पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ
जिलाधिकारी ने स्व 0 चन्द्र प्रकाश पाठक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :