दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l थाना सुमेरपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार आबकारी अधिनियम के मुकदमे से संबंधित वारंटी अभियुक्त मुन्ना हलवाई पुत्र राजू गुप्ता निवासी भांग वाली गली, बस स्टाप के पास, कस्बा सुमेरपुर तथा जुआ अधिनियम के मुकदमे से संबंधित वारंटी अभियुक्त लल्लू पुत्र महावीर निवासी मोहल्ला इमलिया बाड़ा, कस्बा सुमेरपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी उनके निवास क्षेत्र से की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई को थाना सुमेरपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अंजाम दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रवि मेहता, कांस्टेबल आदित्य चौरसिया एवं कांस्टेबल सचिन मौर्य शामिल रहे।
|