एडीजी जोन ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जनपद झांसी में साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित विभिन्न पोर्टलों पर यथा प्रतिबिम्ब, एनसीआरपी, समन्वय पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए झांसी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन 120, डेबिड कार्ड 35 अदद, आधार कार्ड 20 अदद, 04 वोटर आई0डी0, 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, बैंक पासबुक 29, 13 बैंक कार्ड, पीली धातु 284 ग्राम, सफेद धातु 1408 ग्राम मय डिब्बा तथा कुल नकद धनराशि 9,20,510/- बरामद किया गया। यह कार्यवाही जनपद में अपराध एवं साइबर फ्राड की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में झांसी पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। अपराध नियन्त्रण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु बी0बी0जी0टी0एस0 मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी, अरीबा नोमान, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम जनपद झांसी व सतेन्द्र सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक, साइबर थाना जनपद झांसी को अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय कानपुर में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बी0बी0जी0टी0एस0 मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी के नेतृत्व में झांसी पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
|