होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी
 
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी
Updated: 8/20/2026 11:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी
-तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड नगर निगम के सक्षम अधिकारी बैठक से नदारद |
-अपर नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । गंगा में प्रदूषण कम करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी तेज होगी। ड्रोन सर्वे में चिह्नित नालों के शोधन के लिए तीन स्थानों पर वेटलैंड विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल निगम के सहयोग से प्रस्ताव तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए राज्य स्वच्छ गंगा मिशन और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जाएगा। गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से कराए गए ड्रोन सर्वे के आधार पर चिह्नित ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जल निगम शहरी एवं ग्रामीण के सहयोग से तीन स्थानों का चयन कर वेटलैंड निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में डेटा पूरा कर सत्यापित करें टाइमलाइन जिला गंगा योजना के प्रारूप का भी बैठक में प्रस्तुतीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी विभागों को एक सप्ताह के भीतर अपने से संबंधित कार्यों की निर्धारित टाइमलाइन का सत्यापन करने और आवश्यक डेटा पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिले की जिला गंगा योजना का अंतिम ड्राफ्ट अनुमोदन एवं क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा संरक्षण से जुड़ी योजनाओं में विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूरा कराएं।अपर नगर आयुक्त से मांगा जवाब
बैठक की पूर्व सूचना के बावजूद नगर निगम के सक्षम अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र भेजने को कहा। जिलाधिकारी ने अटल घाट पर गंगा आरती एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े लंबित कार्यों को भी अविलंब पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिनी नन्दिनी कृषक योजना के लाभार्थियों का ई-लाटरी से होगा चयन
पुलिस आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देती फिल्म “Silent Crimes” की विशेष स्क्रीनिंग
यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़कर हुआ 600 रुपए
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :