मिनी नन्दिनी कृषक योजना के लाभार्थियों का ई-लाटरी से होगा चयन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने बताया कि प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास अनुभाग-2, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश में निहित प्रावधानों के अनुसार नन्द बाबा मिशन के अंतर्गत मिनी नन्दिनी कृषक योजना के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, रावतपुर, कानपुर नगर में ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। ई-लाटरी की प्रक्रिया पात्र लाभार्थियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित पात्र लाभार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।
|