एडीजी जोन ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की समीक्षा गोष्ठी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ मिशन शक्ति केन्द्र के कामकाज के संदर्भ में जमीनी स्तर का फीडबैक, मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यान्वयन में आ रही समस्याएं, मिशन शक्ति केन्द्र के बेहतर कार्यान्वयन/सुधार के सम्बन्ध में सुझाव व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। साथ ही गणेश प्रतिमा विसर्जन, जुमा की नमाज के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने, समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने तथा प्राप्त निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा गोष्ठी में आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर उपस्थित रहे।
|