चुनाव परिणामों के बाद नई कार्यकारिणी का चयन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर टीचर्स’ एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कॉलेज परिसर में निर्वाचन अधिकारियों डॉ. वी. के. भसीन एवं डॉ. आशुतोष सक्सेना की देखरेख में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की गई।घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार डॉ. विकास अस्थाना अध्यक्ष, डॉ. धनंजय डे उपाध्यक्ष तथा डॉ. एरिक विल्सन सचिव निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव/कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रशांत कुमार एवं डॉ. श्वेता मिश्रा संयुक्त रूप से निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डॉ. बी. के. अग्रवाल, डॉ. रामा शंकर सिंह, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. अभिषेक जैनवियर फ्रेडरिक तथा डॉ. सपना सिंह निर्वाचित हुए। इसके साथ ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी में पदेन सदस्यों के रूप में पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश सिंह तथा पूर्व सचिव डॉ. मीत कमल द्विवेदी भी शामिल रहेंगे।इस अवसर पर कानपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स’ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बी. डी. पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक हितों और शिक्षक समुदाय की एकजुटता के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की कामना की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शिक्षक समुदाय के हितों की रक्षा, प्रत्येक शिक्षक की समस्याओं और सुझावों को उचित मंच प्रदान करने, आपसी संवाद एवं सहयोग को सुदृढ़ करने तथा एसोसिएशन की गतिविधियों को सक्रिय एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
|