नव नियुक्त जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर का किया स्वागत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने परिषद प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि शीघ्र ही कर्मचारियों,शिक्षकों व पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु एक बैठक परिषद के साथ किए जाने का आश्वासन दिया। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कानपुर नगर एक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शहर रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है ।एडीएम सिटी सौरभ सिंह को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया | प्रतिनिधि मंडल में रणधीर सिंह यादव,सहाब सरताज,जितेन्द्र मिश्रा,अजय द्विवेदी,योगेन्द्र कुमार सिंह,अमित पांडेय,अजीत निगम, पारस नाथ,शैलेन्द्र कुमार,अरशद हलीम,सुखेंद्र यादव,धर्मेन्द्र अवस्थी आदि शामिल रहे ।
|