होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
 
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
Updated: 10/9/2026 5:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
-वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन आवेदन में सहयोग करेंगे स्वयंसेवक, यातायात व्यवस्था में भी निभाएंगे भूमिका
-विद्यालयों में प्रशिक्षण आयोजित करने और रिक्त अवैतनिक पदों को शीघ्र भरने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर ।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सिविल डिफेंस की कार्यप्रणाली एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्वयंसेवकों की भूमिका को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों के साथ ही सामान्य दिनों में भी स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी सेवाओं का अधिकतम लाभ आमजन को मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से लेकर विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों और ऑपरेशन सिंदूर तक सिविल डिफेंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बदलती परिस्थितियों में स्वयंसेवकों को सदैव सजग, सतर्क और किसी भी आपात स्थिति में सहयोग के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी ट्रैफिक पुलिस के साथ सक्रिय सहयोग करें। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन संबंधी आवेदन भरवाने तथा उन्हें संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने विद्यालयों में सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग के रिक्त अवैतनिक पदों को शीघ्र भरने और स्वयंसेवकों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव ने सिविल डिफेंस की कार्यप्रणाली एवं प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। उपनियंत्रक ममता रानी ने विभागीय गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए रिक्त अवैतनिक पदों को भरने के लिए चीफ वार्डेन से सहयोग की अपेक्षा की।
चीफ वार्डेन ने मासिक प्रखंडीय बैठकों में क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट एवं थानाध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित रोगी समिति में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को सदस्य नामित करने तथा सराहनीय कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने सिविल डिफेंस भंडार में उपलब्ध सामग्री एवं उपकरणों का रिकॉर्ड अद्यतन करने, निष्प्रयोज्य सामग्री का भौतिक सत्यापन कर नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करने तथा आवश्यक नए उपकरणों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सौरभ सिंह उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन चीफ वार्डेन राजीव सिंह ने दिया। इस अवसर पर विष्णु कुमार शर्मा, सहायक उपनियंत्रक मुकेश कुमार, वरिष्ठ स्टोर कीपर प्रवीण वर्मा, डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष बाजपेई, स्टाफ अधिकारी (आरक्षित) योगेन्द्र कुमार मिश्रा सहित विभागीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 1027 अभ्यर्थी चयनित
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा
कन्वेंशन सेंटर का टेंडर रद्दः महापौर-नगर आयुक्त में फिर टकराव
एफएचटीसी लक्ष्य पूरा होने वाली योजनाओं में खुली बैठक से होगा ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :