होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा
 
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा
Updated: 10/9/2026 10:03:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा
-गंगा संरक्षण, नाला टैपिंग एवं एसटीपी निर्माण से संबंधित कार्य समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा की अविरलता एवं निर्मलता, नाला टैपिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण, तटवर्ती विकास कार्यों, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने 14 नालों के अवरोधन एवं डायवर्जन तथा एसटीपी निर्माण परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला टैपिंग एवं एसटीपी निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए संचालित प्रयासों को प्रभावी बनाया जा सके।
सीटीआई नहर पर सीढ़ियों, घाट एवं स्टील जाली का निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने तथा प्रतिदिन की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में नालों के प्रबंधन एवं वेटलैंड निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जनपद में कराए गए वृक्षारोपण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वृक्षारोपण स्थलों की जियो-टैगिंग एवं थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ रोपित पौधों की वास्तविक स्थिति एवं उनके संरक्षण की प्रगति का भी सत्यापन किया जाए।
जाजमऊ स्थित 130 एमएलडी क्षमता के एसटीपी परिसर में भंडारित स्लज के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पर्यावरणीय प्रोटोकॉल एवं निर्धारित मानकों के अनुसार उसका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर श्री अनुभव सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी आकांक्षा जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 1027 अभ्यर्थी चयनित
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
कन्वेंशन सेंटर का टेंडर रद्दः महापौर-नगर आयुक्त में फिर टकराव
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
एफएचटीसी लक्ष्य पूरा होने वाली योजनाओं में खुली बैठक से होगा ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :