होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 1027 अभ्यर्थी चयनित
 
डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 1027 अभ्यर्थी चयनित
Updated: 10/9/2026 10:07:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 1027 अभ्यर्थी चयनित
*35 कंपनियों ने 2493 अभ्यर्थियों में से किया चयन, 10 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर, 09 अक्टूबर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं डीबीएस डिग्री कॉलेज, गोविंद नगर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 35 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें उपस्थित 2493 अभ्यर्थियों में से 1027 को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर शॉर्टलिस्ट एवं चयनित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, गोविंद नगर विधायक प्रतिनिधि डीके मैथानी, सीएसजेएमयू कानपुर के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा तथा डीबीएस कॉलेज की संरक्षिका मेघना श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने अतिथियों, नियोजकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा की सार्थकता विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में है। मुख्य अतिथि रमेश अवस्थी ने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कानपुर को विकसित बनाने के लिए स्टार्टअप एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
डीके मैथानी ने प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई पूरी करने के साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन कार्यालय एवं कॉलेज प्रबंधन का समन्वय राष्ट्र, समाज और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल, उज्ज्वल कुमार सिंह ने रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र एप, विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं आउटसोर्सिंग भर्ती सहित सेवायोजन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवायोजन कार्यालय ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के तहत युवाओं एवं परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की संरक्षिका मेघना श्रीवास्तव ने अतिथियों, नियोजकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा
कन्वेंशन सेंटर का टेंडर रद्दः महापौर-नगर आयुक्त में फिर टकराव
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
एफएचटीसी लक्ष्य पूरा होने वाली योजनाओं में खुली बैठक से होगा ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :