मिशन शक्ति के तहत साइबर सुरक्षा कार्यशाला
-- छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
- आईपीएस अंजना दहिया ने बताए साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन व वेबसाइट की जानकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मिशन शक्ति के छठे चरण के अंतर्गत दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में साइबर सुरक्षा एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आईपीएस अंजना दहिया, एसीपी कर्नलगंज, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने छात्राओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय बताए। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मनीषा चौधरी, सब-इंस्पेक्टर हिमांशु राज एवं उनकी टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा संबंधित सरकारी वेबसाइटों की जानकारी व्यक्तिगत रूप से विस्तारपूर्वक दी और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संकल्प ही सेवा अभियान’ के तहत छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि आईपीएस अंजना दहिया ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. वंदना निगम एवं निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. संगीता सिरोही ने किया। साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम की प्रभारी डॉ. ज्योत्सना पांडे ने डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को सफल बनाने में कांस्टेबल पारुल यादव, मंदाकिनी एवं राघवेंद्र, महाविद्यालय मिशन शक्ति समिति सदस्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना दीक्षित, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ संचिता लक्ष्मी, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव, इलेक्ट्रिशियन रामचंद्र एवं नरेश कुशवाह का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।