होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  एनएसआई का 91वाँ स्थापना दिवस एवं CPCB Charter 2.0 पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
 
एनएसआई का 91वाँ स्थापना दिवस एवं CPCB Charter 2.0 पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
Updated: 10/15/2026 8:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एनएसआई का 91वाँ स्थापना दिवस एवं CPCB Charter 2.0 पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
- गन्ना उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों को खेतों तक पहुँचाना आवश्यक:राज्यपाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 91वाँ स्थापना दिवस और C.P.C.B. Charter - 2.0 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (वर्चुअली) सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और चीनी एवं वनस्पति तेल निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक अरविन्द कुमार रावत ने शुभारंभ किया । संस्थान की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने अतिथियों का स्वागत किया ।    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ( वर्चुअल माध्यम से ) संस्थान के योगदान की सराहना करते हुए गन्ना उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों को खेतों तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने उद्योग से जल-वायु प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा दक्षता पर ध्यान देने तथा विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि 1936 में स्थापित यह संस्थान की औद्योगिक और शैक्षणिक पहचान को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा, "किसान समृद्ध होंगे, तो देश समृद्ध होगा।विधायक नीलिमा कटियार ने कहा, संस्थान शहर का गौरव है एवं चीनी, एथेनॉल एवं उर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने बताया कि संस्थान ने उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद (UPCSR) के साथ नई गन्ना किस्मों और प्रजनक बीजों के लिए MoU किया है । संस्थान प्रतिवर्ष लगभग 300 से 350 प्रशिक्षित तकनीकी विशेषज्ञ तैयार कर रहा है। CPCB Charter-2.0 पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने संगोष्ठी को जल संरक्षण, अपशिष्ट जल उपचार और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। किसान सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के 13 प्रगतिशील गन्ना किसानों को उनकी उत्कृष्ट उपज के लिए सम्मानित किया गया । पूर्व छात्र सम्मान समारोह में संस्थान के सात विशिष्ट पूर्व छात्रों को चीनी, डिस्टिलरी, गन्ना और बायोएथेनॉल उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । सम्मानित विभूतियों में योगेश कुमार सिंह, बृज मोहन, डॉ. अशोक कुमार, आर. नंदा कुमार, के.के. बाजपेई, राजीव नयन ठाकुर और वी. सुब्बु रथीनाम शामिल हैं।इनकी उपलब्धियों में ग्रीनफील्ड चीनी संयंत्रों, कोजेन परियोजनाओं और डिस्टिलरी का कमीशनिंग, चीनी रिकवरी और उत्पादन क्षमता में वृद्धि, बैकएंड रिफाइनरी परियोजना, तथा गन्ना विकास में उन्नत प्रजातियों व टिश्यू कल्चर का उपयोग शामिल है। साथ ही बायोगैस, DDGS और ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) जैसी टिकाऊ तकनीकों को अपनाने तथा उन्नयन में इनका अधिक योगदान रहा ।                                                                              

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में की समीक्षा गोष्टी
एडीजी जोन ने मुख्य अतिथि के रूप में की सहभागिता
तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का कृषि मंत्री ने फीता काट कर किया उदघाटन
जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
मिशन शक्ति के तहत साइबर सुरक्षा कार्यशाला
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :