जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चित्रकूट धाम, कानपुर एवं झाँसी मंडल की संयुक्त मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2026 चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के परिसर में आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता एम०के० शन्मुगा सुन्दरम, प्रमुख सचिव, कृषि, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कृषी मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कल्याणपुर विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार तथा महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, महापौर, कानपुर नगर निगम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।गोष्ठी का शुभारम्भ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में किसानों को कृषि उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार मूल्य दिलाने के लिए गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित प्रयोग को कम करते हुए प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी देते हुए किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभलेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि यंत्रों, बीज, डीएपी तथा अन्य कृषि निवेशों से संबंधित योजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों को विभागीय योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष तिलहनी एवं दलहनी फसलों के 10 लाख से अधिक मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। मेले में कृषि (बीज,कृषि रक्षा,मृदा परीक्षण/,संरक्षण), रेशम, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, लघु सिंचाई, इफको, कृभकों, किसान कॉल सेन्टर, पशुपालन आदि पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर के 150 स्टाल लगाये गये। गोष्ठीं में कानपुर, चित्रकूटधाम एवं झॉसी मण्डलों के कृषकों ने प्रतिभाग कर तकनीकी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान गोष्ठी में डा० संजीव गुप्ता, कुलपति, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुरः श्याम बिहारी गुप्ता, अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, आशुतोष मिश्र, प्रबन्ध निदेशक बीज विकास निगम उ०प्र०; टी०एम० त्रिपाठी, कृषि निदेशक, उ०प्र०, अपर आयुक्त एवं निबन्धक, सहकारिता, उ०प्र; डा० कनीज फातिमा, निदेशक बीज प्रमाणीकरण संस्था अपर कृषि निदेशक (प्रसार), उ०प्र०, के० विजयेन्द्र पांडियन, आयुक्त कानपुर मण्डल, विमल कुमार दुबे मण्डलायुक्त झॉसी मण्डलः धर्मेन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक, कानपुर मण्डल, कानपुरः डा० आर०एस० वर्मा, उप कृषि निदेशक, कानपुर नगर एवं 13 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी तथा विभागीय एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के राज्य स्तरीय, मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
|