एडीजी जोन ने विजयादशमी की दी हार्दिक शुभकामनाएं |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विजयादशमी के पावन पर्व पर अनुपम कुलश्रेष्ठ, आनन्दपुरी नागरिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गतिविधियों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बनाया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण एवं लकी ड्रॉ के माध्यम से उन्हें पुरस्कृत किया गया।