होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जनगणना के सटीक आंकड़े सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार : डीएम
 
जनगणना के सटीक आंकड़े सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार : डीएम
Updated: 10/21/2026 3:21:00 PM By Reporter-

जनगणना के सटीक आंकड़े सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार : डीएम
*जोन-4 के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण सत्र को जिलाधिकारी ने किया संबोधित
*जनपद में जनगणना कार्य में लगाए जाएंगे लगभग 10,500 कार्मिक, शुद्धता और शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर
*16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर शुरू होगी जनसंख्या गणना*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने आज मर्चेंट चैंबर सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के लिए आयोजित जोन-4 के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आंकड़ों की शुद्धता, निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में जनगणना कार्य के लिए लगभग 10,500 कार्मिक लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की भावी नीतियों, विकास योजनाओं और संसाधनों के प्रभावी नियोजन का महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी कार्मिक इस राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और गंभीरता से करें। प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाए। प्रगणक एवं सुपरवाइजर डिजिटल टूल्स और मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग का समुचित प्रशिक्षण प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना की समय-सारिणी का कड़ाई से पालन किया जाए। आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखते हुए समयबद्धता विशेष महत्वपूर्ण है। जनगणना और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखें। निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के साथ आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अथवा परिवार गणना से वंचित न रहे। मलिन बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों एवं गैर-अधिसूचित बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी गणना में शामिल किया जाए। कमजोर एवं वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखा जाए। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े ही प्रभावी योजनाओं और सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।
*16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर गणना*
जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना का कार्य निर्धारित किया गया था। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना, एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जनसंख्या गणना तथा पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य सम्पन्न होगा। जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी।
 *जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल*
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, दिव्यांगता, मातृभाषा, अन्य भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शैक्षिक योग्यता, रोजगार की स्थिति, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधि, जन्मस्थान, पूर्व निवास स्थान, प्रवासन के कारण, बच्चों की संख्या और कोविड टीकाकरण सहित कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें आधार संख्या, मतदाता पहचान पत्र और पासपोर्ट से संबंधित विवरण भी शामिल हैं। जनगणना के दौरान कोई दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं होगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अब खेतों में प्रयोग से सीखेंगे किसान, दो मॉडल फार्म पर दिखेगा उपज और मुनाफे का अंतर
एडीजी जोन ने विजयादशमी की दी हार्दिक शुभकामनाएं
आईआईटी ने ‘समन्वय 2026’ के तीसरे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन
तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का भव्य समापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :