कृषि एवं वानिकी स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए हुआ दीक्षारम्भ सत्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए द्वारा नवीन सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कौशल कुमार अधिष्ठाता, कृषि एवं वानिकी महाविद्यालय के द्वारा की गई । डॉ. उमानाथ शुक्ला, प्रोफेसर सस्य विज्ञान ने सभी अधिकारियों एवं छात्रों का स्वागत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ गुप्ता ने अपने संबोधन में भगवत गीता एवं आधुनिक विज्ञान के द्वारा छात्रों को नैतिक गुणों, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास तथा सर्वांगीण विकास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डॉ.कौशल कुमार ने दिनाँक 24 अक्टूबर से 06 नवम्बर तक की कार्यक्रम श्रंखला के साथ यह भी बताया कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास कर अपने भविष्य को अधिक सशक्त बना सकते हैं।विश्वविद्यालय के शोध निदेशक डॉ महक सिंह ने विश्वविद्यालय की पूर्व इतिहास एवं उपलब्धियों के बारे में छात्रों को विस्तृत रूप से अवगत कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। डॉ. विजय कुमार यादव, निदेशक बीज एवं विभागाध्यक्ष, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग ने एकाग्रता, नियमितता और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सीमा सोनकर अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञानमहाविद्यालय ने विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन किया । दीक्षारम्भ कार्यक्रम में छात्रों को 14 दिनों तक सर्वांगीण विकास के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा करीब 28 व्याख्यान दिए जाएंगे। प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में 238 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. उमानाथ शुक्ला एवं डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एम जेड सिद्दिकी, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रजत मिश्रा , डॉ. विकास सिंह , डॉ. विनीत धीर, डॉ. विकास कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. सूर्यांशी बाजपेई, डॉ. भारतेन्दु, डॉ. नाहीदा, डॉ. विधु, एवं डॉ. अनन्या की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
|