महामहिम राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा 15 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 15 विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट, साहसिक एवं सराहनीय कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया महामहिम राज्यपाल ने पुलिसकर्मियों के सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों को प्रेरित करने के साथ समाज में जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। सम्मानित कर्मियों ने अपराध अनावरण, साइबर अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन एवं जीवनरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया कार्यक्रम में कानपुर मंडल के मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन, पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे |
|