पुलिस आयुक्त ने डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा कर किया जागरूक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर आज मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश, कानपुर नगर में “Cyber Crime & Digital Frauds” विषय पर आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय द्वारा साइबर अपराध, सोशल मीडिया प्राइवेसी, डेटा ब्रीच एवं डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा कर जागरूक किया।जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं उनसे बचाव के उपायों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही, कानपुर पुलिस द्वारा निर्मित “Silent Crimes” फिल्म का प्रदर्शन कर साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर एडीसीपी पूर्वी श्रीमती शिवा सिंह(IPS), एडीसीपी साइबर सुश्री अरीबा नोमान(IPS) व एसीपी साइबर सुश्री अंजना दहिया(IPS) व साइबर थाने के सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
|