होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज जागरुकता निकाली रैली
 
विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज जागरुकता निकाली रैली
Updated: 11/14/2026 7:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज जागरुकता निकाली रैली 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर एवं कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार, 14 नवंबर 2026 को डायबिटीज जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रात: मोतीझील स्थित राजीव वाटिका से रैली का शुभारंभ हुआ। जो कि अशोक नगर और कारगिल पार्क से होते हुए राजीव वाटिका में सम्पन्न हुई। रैली में चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों ने हाथों में मधुमेह जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन स्लोगनों के माध्यम से आमजन को मधुमेह से बचाव, नियमित जांच, संतुलित खानपान एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस की थीम “Early Action on Diabetes” (मधुमेह के प्रति समय रहते कदम) रखी गई है। इस थीम के अंतर्गत मधुमेह की समय पर पहचान, नियमित जांच, उचित उपचार एवं टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने पर विशेष जोर दिया गया है। रैली के माध्यम से आम जनमानस को मधुमेह से बचाव, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच एवं उचित उपचार से मधुमेह को नियंत्रित रखने और इससे होने वाली जटिलताओं से बचने में मदद मिलती है।रैली स्थल राजीव वाटिका, मोतीझील में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 140 लोगों की ब्लड शुगर जांच  HbA1c (ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन)124  एवं सीरम क्रिएटिनिन 115 लोगों की स्वास्थ्य जांचें की गईं। चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी एवं सचिव डॉ. कुणाल सहाय सहित, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ नंदिनी रस्तोगी, डॉ ब्रिज मोहन, डॉ. रोहन कुमार, डॉ. रेनू सिंह गहलौत,  डॉ ए सी अग्रवाल, डॉ रीता मित्तल, , डॉ शालिनी मोहन, डॉ यू सी सिन्हा, डॉ किरन सिन्हा, डॉ गौतम दत्ता , डॉ अनन्या दत्ता, डॉ सुशील कुमार, डॉ आलोक गहलोत, डॉ संजय कुमार, डॉ वी एन त्रिपाठी, डॉ नवीन सहाय, डॉ विशाल मोहन सक्सेना, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को मधुमेह के प्रति सजग रहने, समय पर जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
टीकाकरण में लापरवाही से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा
प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण लगी कार्यशाला
श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास, कानपुर दक्षिण की हुई बैठक
दो दुकानों का ताला तोड़कर 35-लाख की चोरी
सीएचसी परिसर में खुले में कचरा फेंके जाने का आरोप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :