प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण लगी कार्यशाला
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और 'गोल्डन आवर' (Golden Hour) के दौरान त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 14 नवंबर 2026 को यातायात पुलिस लाइन्स, कानपुर नगर में एक दिवसीय विशेष प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के यातायात विभाग तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर. के. सफर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री सफर ने यातायात पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सड़क पर तैनात पुलिसकर्मी किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले मौके पर पहुँचते हैं, इसलिए उनका प्राथमिक चिकित्सा में दक्ष होना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।प्रशिक्षण सत्र में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक (आपदा प्रबंधन) एवं स्टेट डिजास्टर सेल सदस्य ने यातायात पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला में यातायात निरीक्षक राजेश मिश्रा ,मोबीन खान, हरिकेश आर्या उपनिरीक्षक , मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा (गोल्डन आवर) अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सही प्राथमिक उपचार मिलने से मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक अभ्यास: पुलिसकर्मियों को हृदय गति रुकने (Cardiac Arrest) या सांस रुकने की स्थिति में तत्काल सीपीआर देने की तकनीक का लाइव डेमो और व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। रक्तस्राव एवं फ्रैक्चर प्रबंधन: दुर्घटना के समय अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) को रोकने, पट्टी बांधने, और हड्डी टूटने (Fracture) की स्थिति में घायल को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुँचाने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई।आपदा एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटना: बेहोशी, दम घुटना (Choking), जलने या करंट लगने जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता देने के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आर. के. सफर के मार्गदर्शन और मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला द्वारा दिया गया यह आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण हमारे जवानों को संकट के समय अमूल्य मानव जीवन बचाने में अधिक सक्षम बनाएगा। कार्यक्रम के अंत में यातायात निरिक्षक राजेश मिश्रा द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर. के. सफर, मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।
|