सी ओ मौदहा ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना मौदहा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं यातायात बाधित न करने की हिदायत दी गई। साथ ही पुलिस बल को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।