शिक्षक संकुल बैठक में शिक्षकों ने साझा की नवीनतम शिक्षण तकनीक
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार शिक्षक संकुल बैठक छानी स्थान प्राथमिक विद्यालय मोराकांदर में शिक्षक शिक्षिकाओं ने नवीनतम शिक्षण तकनीक व टी एल एम साझा कर बैठक आयोजित की। बैठक में नोडल एआरपी सुमेरपुर अकबर अली ने शिक्षक संदर्शिका ,एचपीसी कार्ड, अर्धवार्षिक परीक्षा,पठन संस्कृति,टीएल एम के बारे में चर्चा की और वर्क बुक पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । छात्र-छात्राओं को खेल तथा गतिविधि के माध्यम से विज्ञान को कैसे सरल और रोचक तरीके से सीखा जा सकता है यह बताया गया तथा एल एल एफ के डीआरजी विनीत अग्रवाल व उजमा खान तथा संकुल शिक्षक खुशबू शर्मा, रचना सचान, शशिकांत,मदन यादव तथा हरि कृष्ण, कृष्णकांत दीक्षित, आकांक्षा,किरन,सीमा तथा जगराम प्रजापति द्वारा संकुल मीटिंग में प्रतिभाग किया !
संचालन व अध्यक्षता अकबर अली नोडल एआरपी विज्ञान सुमेरपुर जनपद हमीरपुर ने की।