अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला,हमीरपुर l जरिया थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान गुटकवारा गांव के गेट के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान खेड़ाशिलाजीत गांव निवासी दीपक उर्फ बंटी पुत्र लक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर जरिया थाने में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी जरिया थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शान्तनु चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह और कांस्टेबल अंचल पटेरिया शामिल रहे।