होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला
 
2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला
Updated: 11/17/2026 4:03:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला
*वाराणसी, कुशीनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और औरैया में जिलाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवाएं*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2009 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री एस. राजलिंगम ने सोमवार देर रात कानपुर मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के क्रम में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। इससे पूर्व वह वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त पद पर कार्यरत थे।
मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी श्री एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। उन्होंने अमेरिका की सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
श्री एस. राजलिंगम ने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत बांदा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद वह देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी तथा औरैया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर और वाराणसी में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने शासन स्तर पर दुग्ध विकास, वाणिज्य कर, बेसिक शिक्षा एवं नगर विकास विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त वह अयोध्या में नगर आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
वाराणसी में जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने के उपरांत उन्होंने वहां मंडलायुक्त का दायित्व संभाला था। अब शासन ने उन्हें कानपुर मंडल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है।
*कार्यभार संभालने के बाद मंडलायुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण
नवागत मंडलायुक्त श्री एस. राजलिंगम ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का अवलोकन कर वहां संपादित किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की परियोजनाओं को धरातल पर उतारना और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की स्वगणना, जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अपील, प्रत्येक मतदाता सूची में जांचे अपना नाम
बारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में सौंपा सम्बोधित ज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
जनगणना–2027 : स्वगणना में भाग लें,अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :