होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की स्वगणना, जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
 
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की स्वगणना, जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
Updated: 11/17/2026 9:41:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की स्वगणना, जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
*स्वगणना को बताया जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचायक, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जानकारी
*जनगणना में दी गई सभी सूचनाएं रहेंगी गोपनीय और सुरक्षित, विधानसभा अध्यक्ष ने किया आश्वस्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जनगणना–2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में संचालित स्वगणना अभियान में मंगलवार को माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जनगणना का महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से प्रारंभ हुआ स्वगणना अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में लोग आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी एवं परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ उठाते हुए स्वगणना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने जनगणना के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली सूचनाओं की गोपनीयता को लेकर भी आमजन को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से दर्ज की जाने वाली सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय हैं और भारत सरकार के पास सुरक्षित रहेंगी। इसलिए किसी प्रकार की आशंका के बिना लोग अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जागरूक बनें और स्वगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना की सुविधा आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अपील, प्रत्येक मतदाता सूची में जांचे अपना नाम
बारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में सौंपा सम्बोधित ज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
जनगणना–2027 : स्वगणना में भाग लें,अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :