होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ई-सिगरेट की बिक्री पर एक साल तक की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
 
ई-सिगरेट की बिक्री पर एक साल तक की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
Updated: 11/19/2026 3:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ई-सिगरेट की बिक्री पर एक साल तक की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
*तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत दो विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
*विद्यालयों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत गुरुवार को जी.एन.के. इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स एवं बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन, चुन्नीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ई-सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों तथा इनके नियंत्रण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से ई-सिगरेट पर लागू प्रतिबंधों और उल्लंघन की स्थिति में निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सलाहकार निधि वाजपेयी ने बताया कि ई-सिगरेट को सामान्य सिगरेट का सुरक्षित विकल्प मानना गलत है। ई-सिगरेट से निकलने वाले एरोसोल में निकोटीन सहित स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ हो सकते हैं। निकोटीन की लत विशेष रूप से किशोरों एवं युवाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को ई-सिगरेट, वेपिंग उपकरणों एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने तथा अपने परिवार और मित्रों को भी इनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
*ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री और विज्ञापन पर कानूनी प्रतिबंध*
विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पेका), 2019 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि देश में ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण एवं विज्ञापन पर प्रतिबंध है। अधिनियम की धारा 4 के उल्लंघन पर पहली बार एक वर्ष तक का कारावास अथवा एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। दोबारा उल्लंघन पर तीन वर्ष तक का कारावास और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं, धारा 5 के अंतर्गत ई-सिगरेट के भंडारण पर प्रतिबंध है, जिसके उल्लंघन पर छह माह तक का कारावास अथवा 50 हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
इसके अतिरिक्त सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। धारा 6(क) के तहत 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तम्बाकू उत्पादों की बिक्री तथा धारा 6(ख) के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। इन प्रावधानों के उल्लंघन पर 200 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। विद्यार्थियों को तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध और पैकेटों पर स्वास्थ्य चेतावनी की अनिवार्यता के संबंध में भी बताया गया।
 तंबाकू मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ एसपी यादव ने बताया कि दौरान ई-सिगरेट, तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों एवं कानूनी प्रावधानों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को तम्बाकू एवं अन्य नशीले उत्पादों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की स्वगणना, जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अपील, प्रत्येक मतदाता सूची में जांचे अपना नाम
बारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में सौंपा सम्बोधित ज्ञापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :