वैक्सीन की डेढ लाख डोज पहुंची भारत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली- भारत में कोरोना स्थिति विकराल हो चुकी है और मौजूद स्वास्थ्य सेवाए व्यवस्थाओं को पूरा नही कर पा रहीं
है। ऐसे में विश्व के कई देशों में भारत की मदद को अपने हाथ आगे किये है।
कोविड महामारी से जूझ रहे भारत को रशिया ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन की डेढ लाख डोज की पहली खेप भेजी है। यह खेप शनिवार को भारत पहुंची। स्पूतनिक-वी द्वारा ट्वीट किया गयाहै कि हमने भारत में स्पूतनिक वी की पहली खेप सही समय पर पहुंचाया है।, जब भारत अपने यहंा वैक्सीनेशन का सबसे बडा अभियान
शुरू कररहा है तो आईए हम मिलकर इस महामारी को हराये, एक साथ हम अधिक ताकतवर साबित होंगे। बता दे की कोरोना की स्थिति को लकर देा दिन पहले भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से बात की थी। आज भारत को पहली डेढ लाख डोज की खेप भेजी गयी है। डेढ लाख डोज की खेप अगले महीनो तथाजुलाई में दस लाख डोज रूस द्वारा भारत को भेजने का आश्वासन दिया गया है।
|