होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  पूर्व छात्र ने केमिकल इंजीनियरिंग अवसंरचना के लिए 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर का दिया योगदान
 
पूर्व छात्र ने केमिकल इंजीनियरिंग अवसंरचना के लिए 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर का दिया योगदान
Updated: 6/10/2026 11:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पूर्व छात्र ने केमिकल इंजीनियरिंग अवसंरचना के लिए 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर का दिया योगदान 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) की अनुसंधान एवं शैक्षणिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र जगजीत सिंह बिंद्रा (बीटी/सीएचई/1969) ने 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर के उदार योगदान की घोषणा की है। इस सहयोग से आईआईटी कानपुर में एक नए केमिकल इंजीनियरिंग एनेक्स  की स्थापना की जाएगी।आगामी भवन का नाम ‘जेनिस एवं जगजीत बिंद्रा केमिकल इंजीनियरिंग एनेक्स’ रखा जाएगा। यह सुविधा केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार का एक आधुनिक केंद्र होगी। लगभग 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित यह अत्याधुनिक भवन विभाग की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करेगा तथा उसकी शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमताओं के विस्तार में सहायक होगा।
इस नई सुविधा में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, संकाय कार्यालय तथा सहयोगात्मक अनुसंधान स्थल स्थापित किए जाने की योजना है। यह भवन सतत प्रौद्योगिकियों, कम्प्यूटेशनल कैटालिसिस, जैव-प्रौद्योगिकी और उन्नत पदार्थों (एडवांस्ड मैटेरियल्स) जैसे उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देगा। साथ ही, यह उद्योग-अकादमिक साझेदारी को सशक्त करेगा और अंतःविषय नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगा।अपने योगदान के पीछे की प्रेरणा साझा करते हुए जगजीत सिंह बिंद्रा ने कहा, “आईआईटी कानपुर से प्राप्त उत्कृष्ट शिक्षा ने मेरे पेशेवर करियर की नींव रखी है। यह मेरा सौभाग्य और सम्मान है कि मुझे संस्थान में अपने छोटे से योगदान का अवसर प्राप्त हुआ, ताकि आईआईटी कानपुर भविष्य के छात्र-विद्वानों के जीवन को निरंतर समृद्ध करता रहे।”आईआईटी कानपुर का केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, जो संस्थान के स्थापना-कालीन विभागों में से एक है, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी रहा है। यह नया एनेक्स विभाग की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने तथा अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने की क्षमता को और मजबूत करेगा। इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आईआईटी कानपुर के निदेशक, प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा, “ बिंद्रा, आईआईटी  कानपुर के दीर्घकालिक योगदानकर्ताओं में से एक रहे हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भूटान में सम्मानित हुए काशी के डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक
पीएम-सेतु के तहत प्रस्तावित एयरोनॉटिक्स एवं संबद्ध क्षेत्र राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को लेकर एनएसटीआई कानपुर में उद्यो
डॉक्टर श्वेता विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से हुई सम्मानित
[स्केलेबल समाधानों में संयुक्त रुप से परिवर्तित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
केंद्रीय कृषि मंत्री ने केवीके के किसानों से किया संवाद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :