बीएचयू अस्पताल में ड्यूटी पर महिलाकर्मीको जाने से मारने की धमकी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में सीसीटी स्कैन विभाग में कार्यरत महिलाकर्मी (रुबिसिंह )को रविवार को ड्यूटी के दौरान दो साथियों के साथ पहुंचे सिरफिरे ने जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान महिलाकर्मी के सहकर्मी विरोध किए थे सिरफिरे ने उन पर रिवाल्वर निकालकर तान दी। सबको गोली मारकर खत्म करने की धमकी देने लगा। आए दिन रास्ते में रोककर छेड़खाड़ परेशान करता रहता हैं। मामले की जानकारी महिलाकर्मी ने लंका थाने सरायनन्द खोजवा के रहने वाले (शुभम यादव) के खिलाफ तहरीर दी।महिलाकर्मी चितईपुर थाना क्षेत्र (सुन्दरबगिया) की रहने वाली है।पीड़िता का आरोप है कि लंका थाने जाने पर पुलिसकर्मी चितईपुर भेज दिए। चितईपुर जाने पर घटनास्थल लंका का बताकर पुलिसकर्मी लंका वापस लौटा दिए। इस घटना से लंका पुलिस जानकारी में होने से इनकार की।
|