होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  सपा मुखिया अखिलेश यादव पर खूब गरजे केशव प्रसाद मौर्य
 
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर खूब गरजे केशव प्रसाद मौर्य
Updated: 2/17/2022 1:28:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर खूब गरजे केशव प्रसाद मौर्य
-डिप्टी सीएम मौर्य बोले:पांच साल में ट्रेलर देखा,इस बार फाइनल दिखाएंगे
-उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने छिबरामऊ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर विपक्ष पर साधा निशाना,डबल इंजन की सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।छिबरामऊ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने जहां एक ओर केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो वहीं विपक्ष पर भी कड़ा हमला बोला
उपमुख्यमन्त्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की नीत को पूरी तरह से सार्थक कर विकास कार्यों को नए आयाम दिए।पहले की सरकारों में गिने चुने लोगों का भला और विकास होता था,जबकि हमने बगैर भेदभाव के विकास किया।सौरिख रोड पर ज्ञान शीतालाय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि मैनपुरी में भी कमल खिलेगा। दो चरण के चुनाव में ही साइकिल उड़कर सैफई पहुंच गई। यहां भी साइकिल की हवा निकल जाएगी। कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा विकास कार्य किए गए है। 2022 में सरकार बनने पर गरीब किसानों को बिजली बिल नहीं देना पडेगा। बकाया बिल सरकार अदा करेगी। उन्होने कहा कि बीजेपी की सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। 2.5 करोड़ गरीबों को शौचालय देने का काम किया। 2 करोड़ गरीब महिलाओं को रसोई कनेक्शन दिए गए है। जिन गरीबों के घर बिजली नहीं पहुंचती थी वहां बिजली पहुंचाने का काम किया है। गरीबों को बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिए गए है। उन्होने कहा कि 2022 चुनाव के बाद 10 मार्च के बाद गरीब किसानों को बिजली बिल अदा नहीं करना पड़ेगा। सरकार बिजली बिल अदा करेगी।सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि वह करहल में भी चुनाव हार रहे है।अखिलेश गुंडई के दम पर चुनाव जीतना चाहते है।अखिलेश अपने गुंडों से कह दो कि अगर गुंडई से चुनाव जीता जा सकता था तो 2014 में 73 सांसद चुनाव जीतकर नहीं जाते। 2017 में 325 विधायक जीतकर नहीं जाते।उन्होने कहा कि 2019 में सपा-बसपा एक हो गई। फिर भी परिवार की सीमा में ही सिमटकर रह गए।कहा कि यह लोग कन्नौज,इटावा,फिरोजाबाद, सैफई को अपनी जागीर समझते है वहां कमल खिला है। इस बार मैनपुरी में भी कमल खिलेगा। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडई चरम पर थी। हत्या,बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुना।भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य कराया गया। कोविड-19 संक्रमण काल गुजरने के बाद सरकार द्वारा फ्री में वैक्सीनेशन उपलब्ध कराई और स्वास्थ्य सेवाओं में जो खामियां थी।उनको पूरा करते हुए जगह-जगह ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए।समाजवादी पार्टी के गुंडों की गर्मी अभी शांत नहीं हुई है, अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी के गुंडों द्वारा भाजपा के नेताओं से अभद्रता करने का साहस किया गया। उन लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।शीघ्र ही राष्ट्रद्रोह जैसी बड़ी कार्रवाई करके गुंडों को जेल की सलाखों के भीतर भेज दिया जाएगा। गुंडों द्वारा गैर कानूनी तरीके से कमाई हुई संपत्ति पर सरकार का बुलडोजर चला अगली पंचवर्षीय शासनकाल में गांव देहात में भी दबंगई से इकट्ठी की हुई संपत्ति के ऊपर बुलडोजर चलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कन्नौज विधानसभा से असीम अरुण,तिर्वा विधानसभा से कैलाश राजपूत और छिबरामऊ विधानसभा से पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती अर्चना पांडे को भारी मतों से जिताने की अपील की।इस मौके पर सांसद सुब्रत पाठक, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, तिर्वा प्रत्याशी कैलाश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य समेत अन्य मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नामांकन कर बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत बोले,अब होगा भारत पाकिस्तान का मैच
भारत पाकिस्तान का मैच बताने वाले जान लें,कि अगर ओवर की 6 की 6 बालों में छक्का नहीं लगाया तो हम समाजवादी लोग नहीं :अखिलेश
12 साल बाद अखिलेश आखिर लौटे, गढ़ बचाने को कन्नौज से फिर किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी की पत्नी नेहा पाठक ने कराया नामांकन
कन्नौज से सपा प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव लडेंगे तेज प्रताप यादव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :