होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  विवि में छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वें जयंती पर हुई संगोष्ठी आयोजित
 
विवि में छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वें जयंती पर हुई संगोष्ठी आयोजित
Updated: 6/25/2022 11:10:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विवि में छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वें जयंती पर हुई संगोष्ठी आयोजित।
U-सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः आनंदी बेन पटेल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराज के 149वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें  छत्रपति शाहू जी महाराज के वंशज, उनके प्रपौत्र संभाजी राजे छत्रपति, पूर्व राज्य सभा सांसद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज के कार्यकाल के दौरान किये गये अनूठे और कल्याणकारी कार्यों का जिक्र किया तो विधवा महिलाओं के बच्चों को शिक्षा के लिए 10 लाख रूपये अपने ट्रस्ट की तरफ से सहयोग देने की घोषणा भी की। उन्होंने कोल्हापुर की शिवा जी विश्वविद्यालय और कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साइन कर दोनों विश्वविद्यालयों और शहरों को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव भी दिया। 
मुख्य अतिथि संभाजी राजे ने छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन से कानपुर से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि शाहू जी महाराज 102 वर्ष पहले कानपुर आये थे। तब उनके विचारों से प्रसन्न तथा प्रभावित होकर यहां कि जनता ने उन्हें राजर्षि की उपाधि दी थी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को शाहू जी के व्यक्तित्व से करुणा, इंसानियत तथा सहानुभूति जैसे गुणों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। स्कूल ऑफ ऑर्ट, ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने फेसलेस डिजिटल स्टूडेंट सर्विसेज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित के लिए निरंतर इस प्रकार के कार्य होते रहना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्र लाभांवित हो सके। शाहू जी की भी यही सोच थी कि वे जनकल्याण के लिए अत्यधिक कार्य कर सकें, इसलिए उन्होंने अपने शासन काल के दौरान प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया था। इसके साथ ही वे अछूतों, शोषितों और वंचितों की दयनीय दशा और दिशा के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। उन्होंने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए कई कठोर कदम उठाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने की। उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज के 149वें जयंती वर्ष के अवसर पर ये घोषणा कि शाहू जी महाराज पर शोध करने वाले शोधकर्ताओं को विश्वविद्यालय की तरफ से 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। शाहू जी के बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज एक सच्चे लोकतंत्रवादी और समाज सुधारक थे। सामाजिक परिवर्तन की दिशा में उन्होंने जो क्रांतिकारी कदम उठाए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। मुख्य वक्ता अविनाश भाले, शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने 1894 में कोल्हापुर राज्य की सत्ता संभाली और 1902 में पूरे राज्य में आरक्षण की शुरुआत की, जो उस समय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने बदलते समय के साथ, पिछड़ी जातियों के व्यक्तियों को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण, विधवा पुनर्विवाह, सामाजिक समता और बराबरी का समर्थन जैसे कई समाज सुधारक निर्णय लिये। उन्होंने शाहू जी के जीवन से जुड़ी कई अनसुनी बातों का भी जिक्र करते हुए बताया कि आजाद भारत के लिए शाहू जी का शासन एक रोल मॉडल बना और आज भी उनके द्वारा चलायी गई कई योजनाएं देश में संचालित की जा रही हैं।कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. सुधांशु पाण्डिया, आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक सभी संकायो के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के 28 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 99 व उससे अधिक परसेंटाइल
ग्लोबल एजुकेशन फेयर - 2024, 28 को
डॉ विजय लक्ष्मी का व्याख्यान दौरान किया गया सम्मान
आठ दिवसीय व्याख्यान शृंखला का शुभारंभ
छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण कर पृथ्वी को बचाने का दिया संदेश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :