होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  44वे चेस ओलंपियाड की मशाल रिले टीम का ग्रीन पार्क में हुआ स्वागत
 
44वे चेस ओलंपियाड की मशाल रिले टीम का ग्रीन पार्क में हुआ स्वागत
Updated: 6/26/2022 11:35:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

44वे चेस ओलंपियाड की मशाल रिले टीम का ग्रीन पार्क में हुआ स्वागत।
सौ साल पुराने चतुरंग खेल के ओलंपियाड में जुटेंगी 187 देशों की टीम:डॉ. संजय
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 44वां शतरंज ओलिंपियाड प्रतियोगिता के आयोजन का प्रचार-प्रसार व शतरंज खेल को बढावा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी मशाल रिले कार्यक्रम के ग्राण्ड मास्टर तेजस, अंवतिका व उनकी टीम का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष विधान सभा सतीश महाना ने कहा कि हम में से बहुत कम ही लोग इस बात से परिचित हैं कि चैस ओलिंपियाड जो लगभग 100 साल पहले शुरू हआ था, इस बार, पहली बार भारत में होने जा रहा है। यह बड़े ही हर्ष की बात है कि हम सभी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्नवान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रोत्साहन से और मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ, के मार्गदर्शन से चैस ओलिंपियाड टार्च रिले, अपने पहले चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों से हो कर गुजर रही है और समूचा विश्व इस समय प्रदेश की ओर देख रहा है। इससे बड़े गर्व की बात नहीं हो सकती है इस महान प्रदेश के निवासियों के लिए, उन्होंने कहा कि भारत ने ही पूरी दुनिया को संस्कृति व संस्कार सिखाने का कार्य किया है। अध्यक्ष अखिल भारतीय शतरंज महासंघ डॉ. संजय कपूर ने कहा कि उस समय यह चतुरंग के नाम से जाना जाता था और समय के साथ इसकी प्रसिद्धि, समूचे विश्व के हर कोने में पहुंची और लगभग हर देश में शतरंज खेला जाता है। चैस ओलिंपियाड टोर्च रिले भारत में शुरू की गयी है और यह भारत के 75 जिलों का भ्रमण करेगी। इस बार जब चैस ओलिंपियाड भारत में होगा तो उस में भाग लेने वाली 187 देशों की टीमें, एक ही छत के नीचे बैठ कर शतरंज के खेल में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेन्द्र सिंह भोले,  महापौर  प्रमिला पाण्डेय,  जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, एमएलसी अरूण पाठक, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, मोहित सोनकर, मण्डलायुक्त डा. राजशेखर, जिलाधिकारी विशाख जी, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया सहित सभी संबंधित अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को समर्पित सेना-11 और सांसद-11 मैच आज
साउथ एशियन स्वर्ण पदक विजेता का हुआ भव्य स्वागत
अंडर -15 ट्रायल्स में 300 में 52 का हुआ चयन
घण्टाघर सुपर किंग्स क्रिकेट टीम ने जीता मैच रचा इतिहास
तीन गोल्ड एवं दो ब्रांच मेडल जीत मास्टर एथलेटिक्स का नाम किया रोशन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :