होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  मुख एवं दंत रोगों के उपचार का सीएचओ को दिया प्रशिक्षण
 
मुख एवं दंत रोगों के उपचार का सीएचओ को दिया प्रशिक्षण
Updated: 8/9/2022 9:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मुख एवं दंत रोगों के उपचार का सीएचओ को दिया प्रशिक्षण।
U- मुख की बीमारी से ग्रसित मिलने वालों का कराएंगे समुचित उपचार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अब मुख की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग मुख के कैंसर की चपेट में न आएं, जिसके लिए वह लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। मुख की बीमारियों के मरीजों को कैसे चिन्हित किया जाए, इसके लिए जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर केन्द्रों  पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और पीएचसी पर तैनात मेडिकल आफीसर को सोमवार और शनिवार को दो - दो के बैच में प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में दिया गया डीसीपीएम योगेंदर पाल ने बताया कि 10 अगस्त से ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत मुख व  दंत रोग स्क्रीनिंग अभियान शुरू होगा। इस अभियान में 30 साल की उम्र पार कर चुकी कुल आबादी के 37 प्रतिशत लोगों की मुख एवं दंत की स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि समय रहते बीमारियों से ग्रसित होने वालों को उपचार और सही परामर्श मिल सके। जनपद के सभी सीएचओ को दो बैचों में ओरल हेल्थ के विषय में प्रशिक्षित किया गया ताकि मुख से संबंधित बीमारियों का समय रहते पता चल सके और उनका सही तरीके से निदान हो। ट्रेनिंग उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने सेंटर पर पहुंचकर वहां आने वाले मुख एवं दांत के मरीजों का उचित उपचार, बीमारियों पहचान कर जागरूक कर एवं आवश्यकता होने पर अन्य संस्थाओं पर रेफर कर सकेंगे। प्रशिक्षण में दंत रोग सर्जन डॉ.रश्मि सिंह और डॉ सचिन श्रीवास्तव ने ओरल हेल्थ के विषय में सीएचओ को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर कोई केस गांव स्तर पर मिलता है तो उसे चिन्हित कर पीएचसी/सीएचसी स्तर पर सूचित करें।मुख एवं दांतों की स्वच्छता तथा स्वास्थ्य के बारे में प्रशिक्षण  देते हुए बताया कि दांतों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन जैसे कि दही, दालें, फल, हरी सब्जियों का अत्यधिक प्रयोग करें। दांतों पर चिपकने वाली चीजें टाफी, चाकलेट, मिठाई का सेवन न करें। रेशे युक्त पदार्थों का सेवन करें। किसी भी प्रकार की दांतों की  समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। मुख और दंत रोगों के लक्षण धूम्रपान, खराब ब्रश करने की आदतें,डायबिटीज, दवाओं के उपयोग से मुंह में लार की मात्रा का कम हो जाना, मुंह में छाले या घाव, ब्रश करने या फ्लॉसिंग के बाद मसूड़ों से खून आना या सूजन होना, मुंह से दुर्गंध, गर्म और ठंडे तापमान या पेय पदार्थों के लिए अचानक संवेदनशीलता, मसूड़ों में कमी, चबाने या काटने के साथ दर्दगाल और चेहरे में सूजन, जबड़े में दर्द, टूटे हुए दांत, ड्राई माउथ की परेशानी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उप्र एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न
यूपीयूएमएस सैफई में 20 दिन के नवजात शिशु की जटिल जन्मजात बीमारी का सफल उपचार
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत श्वसन रोग जांच एवं टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन, पोषण पोटली का वितरण
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लगा रक्तदान शिविर
डिजिटल आई स्ट्रेन एवं दृष्टि सुरक्षा पर यूपीयूएमएस द्वारा निवारक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :