इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की बैठक संपन्न
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा के लिए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का होगा पालन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक, छात्र-छात्राओं एवं एसोसिएशन के सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के पालन हेतु एक बैठक रविवार को प्रातः 11बजे बुन्देलखण्ड इलेक्ट्रो होम्योपैथिक स्टडी सेंटर पटकाना हमीरपुर में सम्पन्न हुई। डॉ नरेन्द्र भूषण निगम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित इंटर डिपार्टमेंट कमेटी ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों एवं संस्थानों की की जांच शुरू कर दी है और 60 दिन के अन्दर जांच करके प्रथम रिपोर्ट सरकार को प्रेषित करने को कहा है। डॉ निगम ने कहा कि सभी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। डॉ देवानंद ने बताया कि उन्होंने 54 निशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा कैम्प लगाकर लोगों को रोगों से बचाव किया। ईएच डॉ गणेश सिंह ने बताया कि 5 बाइ 3 का बोर्ड क्लीनिक के बाहर चस्पा करें एवं उसमें समय और मोबाइल नंबर जरूर लिखें। डॉ मानसी ने बताया कि बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन उत्तर प्रदेश लखनऊ के चेयरमैन डॉ मोहम्मद हाशिम इदरीसी जी द्वारा निर्गत किए गए निर्देशों को पालन करते हुए। सभी चिकित्सक क्लीनिक में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जिला पंजीयन एवं एसोसिएशन की सदस्यता प्रमाण पत्र की प्रति अवश्य चस्पा करें। बैठक में डॉ पुन्ना लाल साहू, डॉ नईम कुरैशी, डॉ मानसी, डॉ रजनीश कुमार, डॉ नसीमुद्दीन, डॉ सुनीता सागर, डॉ कंचन गुप्ता, डॉ विपाशा, डॉ स्वाती, डॉ दिनेश कुमार, डॉ अरशद अंसारी, डॉ रंजना, डॉ अंश निगम, अवंतिका, अंकित, राम सुंदर, श्याम सुंदर, केशव कुमार सेन आदि उपस्थित रहे।