होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  UPUMS की विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी एवं श्री राठौर सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्
 
UPUMS की विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी एवं श्री राठौर सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्
Updated: 10/22/2026 7:22:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

UPUMS की विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी एवं श्री राठौर सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई की विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी द्वारा माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में श्री राठौर सेवा संस्थान के सहयोग से नगर पालिका परिषद, इटावा में एक विशाल निःशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी के प्रभारी डॉ. अजय कुमार, नगर पालिका परिषद, इटावा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संधू गुप्ता तथा श्री राठौर सेवा संस्थान के श्री संतोष राठौर द्वारा किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि ५०. से अधिक लोगों की निःशुल्क रक्त जांच की गई। चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। विभिन्न विशेषज्ञ विभागों की सहभागिता से लोगों को एक ही स्थान पर व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान डॉ. अजय कुमार द्वारा स्वच्छता और रोगों की रोकथाम के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। आमजन को बताया गया कि घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने जैसे उपाय अपनाकर जल-जनित एवं मच्छर-जनित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। 
शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत रोग, बाल रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (PMR) तथा मानसिक रोग विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त ऑप्टोमेट्री टीम तथा ‘स्पेशलाइज्ड पैथोलॉजी ऑन व्हील्स’ पहल के अंतर्गत पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने भी सहभागिता की। नर्सिंग अधिकारियों तथा एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के कर्मचारियों ने शिविर के संचालन में सक्रिय योगदान दिया।
दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीरियडॉन्टोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ठाकुर ने लोगों को मौखिक स्वच्छता एवं मसूड़ों की देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संदेश दिया— “मसूड़े स्वस्थ, दांतों में जान—हर अंग रहे स्वस्थ, यही है पहचान!” उन्होंने नियमित दंत परीक्षण, सही तरीके से दांतों की सफाई तथा मसूड़ों को स्वस्थ रखने की आदतें अपनाने पर बल दिया।
विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी के सदस्य डॉ. राजमंगल यादव (डेंटल सर्जन), डॉ. प्रवेश कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. राजेश कुमार ठाकुर, श्री नवल किशोर शर्मा (असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट) तथा श्री प्रमोद शर्मा (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर विश्वविद्यालय की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण रहा। इस पहल के माध्यम से आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, दवाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का लाभ मिला। विश्वविद्यालय की विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी ने भविष्य में भी समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने UPUMS की ओपीडी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया क्षेत्रों का निरीक्षण
आयुक्त ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक
जनमानस को दिया जायेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ :आईएमए अध्यक्ष
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :