होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया क्षेत्रों का निरीक्षण
 
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया क्षेत्रों का निरीक्षण
Updated: 10/21/2026 8:07:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया क्षेत्रों का निरीक्षण
-डेंगू-मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई, 550 घरों का सर्वेक्षण कर लोगों को किया जागरूक |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को णमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश चन्द्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मलेरिया निरीक्षक अमित धीमान एवं आनन्द कुमार, एसएलटी गणेश चन्द्र शंखवार, रीजनल कोऑर्डिनेटर पाथ डॉ. शिवकांत तथा जनपदीय टीम ने त्रिवेणी नगर, फेथफुलगंज एवं कैंट क्षेत्र का भ्रमण कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान और डेंगू के मामलों में की जा रही केस बेस्ड गतिविधियों का भौतिक सत्यापन किया।
भ्रमण के दौरान विभिन्न सहयोगी विभागों की टीमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों का क्रियान्वयन करती मिलीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में बुखार सर्वेक्षण, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा अन्य आवश्यक निरोधात्मक गतिविधियों में जुटी मिली। टीमों को अभियान की गतिविधियां और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र में निवासरत बीन समुदाय के लोगों को भी संचारी रोगों से बचाव, मच्छरों से सुरक्षा तथा घरों के आसपास जलभराव समाप्त करने के प्रतित जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक है।
जनपद के त्रिवेणी नगर में डेंगू तथा किदवई नगर में मलेरिया के मामलों को लेकर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई पूरी कराई गई। इसके साथ ही शूटरगंज मलिन बस्ती, ब्लॉक-4 गोविंद नगर, एसबीआई कॉलोनी रतनलाल नगर, किदवई नगर, केडीए कॉलोनी, विराट नगर, स्वर्ण जयंती विहार, शुजातगंज, आदर्श विहार, नवाबगंज भरोटी, तकिया पार्क सीसामऊ, लोमड़ी का हाता कौशलपुरी और गंगापुर गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवंच जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
इन क्षेत्रों में सर्वेक्षण के दौरान कुल 550 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 9 घरों में लार्वा पाया गया। इसके अतिरिक्त 5,149 पात्रों का सर्वेक्षण किया गया तथा 24 घरों में लार्वा नष्ट कराने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
लोगों से अपील की गई कि घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी एकत्र न होने दें तथा कूलर, गमले, टायर, पुराने बर्तन और अन्य जलभराव वाले पात्रों की नियमित सफाई करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी एवं मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करें तथा शरीर को यथासंभव पूरे कपड़ों से ढककर रखें। जलभराव वाले स्थानों पर स्वयं जला हुआ मोबिल ऑयल या केरोसिन डालने के बजाय संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए उर्सुला हॉर्समैन मेमोरियल (यूएचएम) चिकित्सालय, परेड स्थित नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 पर भी सूचना दी जा सकती है। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
UPUMS की विलेज हेल्थ आउटरीच कमेटी एवं श्री राठौर सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्
कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने UPUMS की ओपीडी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
आयुक्त ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक
जनमानस को दिया जायेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ :आईएमए अध्यक्ष
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :