होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक
 
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक
Updated: 10/17/2026 10:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक 
मुरादाबाद/लखनऊ,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद मुरादाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार की गुणवत्ता एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में स्वच्छता तथा उपचार प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार, आवश्यक दवाएं और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और मरीजों तथा उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के साथ ही मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नियमित निगरानी की जाए, ताकि आमजन को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान हो और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनका विश्वास मजबूत बने, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मरीजों की सुविधा, उनकी संतुष्टि और बेहतर उपचार सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आयुक्त ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
जनमानस को दिया जायेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ :आईएमए अध्यक्ष
संक्रामक रोगों पर वार: स्वास्थ्य शिविर में 17 बुखार पीड़ित चिह्नित
‘ग्रांट राइटिंग एवं रिसर्च मेथोडोलॉजी वर्कशॉप’आयोजित
कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :