राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को किया सम्मानित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के मनोरंजन भवन कक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुनीश कुमार ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर देश में खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर शतरंज,कैरम एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का छात्रों के मध्य आयोजन किया गया। डॉ कुमार ने जीवन में शारीरिक गतिविधियां और खेलों के मध्य महत्व के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर डॉक्टर के पी सिंह, डॉक्टर आरके द्विवेदी,डॉक्टर एसएन पांडे, डॉक्टर संजीव शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
|