होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वाराणसी -40 वां श्री श्याम महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
  2.      
  3. वाराणसी-दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का 7वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
  4.      
  5. कानपुर- केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा मंगलवार को करवा चौथ के उपलक्ष में समिति द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क मेंहदी शिविर कार्यक्रम का आयोजन केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में किया गया।
  6.      
  7. कानपुर -सीएसए में देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई।
  8.      
  9. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा,मैनपुरी एवं औरैया जनपद में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रो का किया दौरा
  10.      
  11. कानपुर-एडीजी जोन ने लौहपुरुष के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण |
  12.      
  13. कानपुर-पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की दिलाई शपथ
  14.      
  15. कानपुर -आर्युवेद से कई बीमारियों का सफल इलाज- वैद्य बालेन्द्रू प्रकाश
  16.      
  17. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर पर बीएससी कृषि सप्तम सेमेस्टर की छात्राओं का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रारंभ हुआ।
  18.      
  19. कानपुर- गंगा टास्क फोर्स और 54 एनसीसी कैडेटस ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
  20.      
  21. कानपुर - आई. आई. टी., कानपुर स्थित शिक्षा सोपान पुस्तकालय मे महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर परिचर्चा आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा त्रिपाठी ने की |
  22.      
  23. कानपुर -परेड में दुकानें हटाने का विरोध,विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठे, बोले- लोगों से छिन जाएगा रोजगार
  24.      
  25. कानपुर- प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कानपुर सेक्टर द्वारा सतर्कता जन-जागरूकता अभियान (30 अक्टूबर से 05 नवंबर) सप्ताह का शुभारम्भ अटल बिहारी बाजपेई सभागार, कानपुर विकास प्राधिकरण में किया गया।
  26.      
  27. उत्तर प्रदेश-एसीपी त्रिपुरारी पांडेय के निधन पर शोक की लहर।
  28.      
  29. कानपुर- घाटमपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत महिला घायल
  30.      
  31. कानपुर -मुख्यमंत्री आगमन पर मर्चेंट चैम्बर में हुई आलाधिकारियों की बैठक Upda
  32.      
  33. कन्नौज -59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कूंडी बाले स्वामी जी
  34.      
  35. कन्नौज:नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास
  36.      
  37. कानपुर-मुख्यमंत्री प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर एडीजी जोन ने ब्रीफिंग कर दिए निर्देश |
  38.      
  39. कानपुर घाटमपुर सर्किल के 8 स्थानों पर हुआ रावण पुतला दहन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  कन्नौज की ठप पड़ी योजनाओं पर अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा
 
कन्नौज की ठप पड़ी योजनाओं पर अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा
Updated: 9/2/2022 11:51:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

कन्नौज की ठप पड़ी योजनाओं पर अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडने का मन बना चुके अखिलेश यादव ने अब पूरी तरह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसके उन्होंने कन्नौज की ठप पड़ी परियोजनाओं पर भाजपा सरकार को घेरा है और सरकार पर आरोप लगाया है कि इस सरकार की कन्नौज के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है।कन्नौज संसदीय क्षेत्र में अखिलेश यादव के कार्यकाल में शुरू की गई अनेक योजनाएं भाजपा सरकार में ठप पड़ी है और तमाम योजनाओं को धन आवंटित नहीं किया जा रहा है जिनके कारण इनकी दुर्दशा है।2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय क्षेत्र का दौरा भी बढ़ा दिया है और इधर कई दौरे उन्होंने लगातार कन्नौज के किए हैं।अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा सरकार कन्नौज से दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है और समाजवादी सरकार द्वारा जनता के हित के लिए बनाई गई योजनाओं को बरबाद कर रही है। 
श्री यादव ने जारी एक बयान में कहा है कि कन्नौज में कैंसर हॉस्पिटल, कार्डियोलॉजी, इत्र पार्क,उमर्दा में काऊ मिल्क प्लांट जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी जिससे कन्नौज क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिल सके।श्री यादव ने कहा कि इनमे से अधिकतर योजनाएं बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने इजराइल के सहयोग से कन्नौज के उमर्दा क्षेत्र में एग्रीकल्चर इक्सिलेंस सेंटर बनाया था जिसमे किसानों की सब्जी विक्रेताओं को पौध उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी लेकिन सरकार ने राजनीतिक विद्वेष के कारण न तो बजट दिया और न ही बिजली उपलब्ध कराई।अगर यह योजना ढंग से चलाई गई होती तो कन्नौज व उसके आसपास के किसानों को शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली, पपीता व अन्य पौध उपलब्ध होती जिससे कन्नौज के किसानों की आय बढ़ती।मेडिकल कॉलेज में भी डाक्टरों की कमी है और दवाओं का अभाव रहता है।यहां मरीजों को स्ट्रेचर भी नसीब नहीं होता।प्रदेश की भाजपा सरकार कार्डियोलॉजी और कैंसर अस्पताल चालू नहीं करा सकी जबकि दोनों अस्पतालों की बिल्डिंग व मशीनें उपलब्ध हैं।श्री यादव ने कहा कि उमर्दा में एक लाख लीटर क्षमता का काऊ मिल्क प्लांट तैयार कराया था ताकि कन्नौज जिले के आसपास के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिल सके लेकिन भाजपा सरकार इस प्लांट को नहीं चला पा रही है। 
कन्नौज के इत्र व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए इत्र पार्क का निर्माण शुरू कराया गया था लेकिन बीते पांच साल में सरकार ने इस ओर मुड़ कर भी नहीं देखा।अब जब चुनाव सर पर हैं तो सरकार इत्र पार्क के निर्माण का जोरशोर से ढिंढोरा पीट रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
तीन दिसंबर से क्षेत्रीय कार्यालय करेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा
माती में पी डी ए की आयोजित महा रैली में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमडा़
राहुल का बयान सरासर सनातन धर्म विरोधी - पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
लोकबंधु राज नारायण की 106वीं जन्म सती पर युवा मतदाता जोड़ो अभियान
प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय कार्यालय में वोटर चेतना अभियान के संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :