होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वाराणसी -40 वां श्री श्याम महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
  2.      
  3. वाराणसी-दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का 7वें वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
  4.      
  5. कानपुर- केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा मंगलवार को करवा चौथ के उपलक्ष में समिति द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क मेंहदी शिविर कार्यक्रम का आयोजन केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में किया गया।
  6.      
  7. कानपुर -सीएसए में देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई।
  8.      
  9. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा,मैनपुरी एवं औरैया जनपद में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रो का किया दौरा
  10.      
  11. कानपुर-एडीजी जोन ने लौहपुरुष के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण |
  12.      
  13. कानपुर-पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की दिलाई शपथ
  14.      
  15. कानपुर -आर्युवेद से कई बीमारियों का सफल इलाज- वैद्य बालेन्द्रू प्रकाश
  16.      
  17. कानपुर -सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर पर बीएससी कृषि सप्तम सेमेस्टर की छात्राओं का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रारंभ हुआ।
  18.      
  19. कानपुर- गंगा टास्क फोर्स और 54 एनसीसी कैडेटस ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
  20.      
  21. कानपुर - आई. आई. टी., कानपुर स्थित शिक्षा सोपान पुस्तकालय मे महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर परिचर्चा आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा त्रिपाठी ने की |
  22.      
  23. कानपुर -परेड में दुकानें हटाने का विरोध,विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठे, बोले- लोगों से छिन जाएगा रोजगार
  24.      
  25. कानपुर- प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कानपुर सेक्टर द्वारा सतर्कता जन-जागरूकता अभियान (30 अक्टूबर से 05 नवंबर) सप्ताह का शुभारम्भ अटल बिहारी बाजपेई सभागार, कानपुर विकास प्राधिकरण में किया गया।
  26.      
  27. उत्तर प्रदेश-एसीपी त्रिपुरारी पांडेय के निधन पर शोक की लहर।
  28.      
  29. कानपुर- घाटमपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत महिला घायल
  30.      
  31. कानपुर -मुख्यमंत्री आगमन पर मर्चेंट चैम्बर में हुई आलाधिकारियों की बैठक Upda
  32.      
  33. कन्नौज -59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कूंडी बाले स्वामी जी
  34.      
  35. कन्नौज:नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास
  36.      
  37. कानपुर-मुख्यमंत्री प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर एडीजी जोन ने ब्रीफिंग कर दिए निर्देश |
  38.      
  39. कानपुर घाटमपुर सर्किल के 8 स्थानों पर हुआ रावण पुतला दहन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  एनएमडीसी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
 
एनएमडीसी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
Updated: 9/16/2022 1:46:00 AM By Reporter-

एनएमडीसी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा सूरत में 14 सितंबर 2022 को आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान वर्ष 2021-22 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की । एनएमडीसी लिमिटेड को “ग” क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में राजभाषा कीर्ति-तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुमित देब ने यह पुरस्कार राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से ग्रहण किया । इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यगण, भारत सरकार ,राजभाषा विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । इस अवसर पर सुमित देब ने कहा “हिंदी के इस महापर्व पर हम संकल्प लें कि आजादी के अमृतकाल में हम हिंदी तथा भारतीय भाषाओं को उनके गौरवशाली स्थान पर स्थापित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे ।”वर्ष 2021 में, राजभाषा को बढ़ावा देने के क्रम में एनएमडीसी के प्रयासों को इस्पात मंत्रालय के इस्पात राजभाषा सम्मान से सम्मानित किया गया तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हैदराबाद से अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । एनएमडीसी की रचनात्मक और तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करने वाली गृह पत्रिका ‘खनिज भारती’ को वर्ष 2021 में प्रकाशित पत्रिका की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ‌।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विवि में लोकतंत्र व संविधान पर हुई चर्चा
मत्स्य पालन समस्याओं पर सौंपा सम्बोधित ज्ञापन
प्रधानमंत्री ने पूरे देश को दी विजयदशमी की बधाई
केन्द्रीय रक्षामंत्री ने अरुणांचल प्रदेश के तवांग में किया शस्त्र पूजन
वीके पांडियन को दशहरा का दिया बड़ा गिफ्ट
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :