दरोगा को गोली मार पिस्टल लूटी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी-रोहनिया के जगतपुर इलाके में मंगलवार को दुस्साहसी बदमाशों ने एक दरोगा को गोली मार कर उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली। दरोगा को गोली मार कर पिस्टल लूटे जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर वारदात की जांच कर रही है। वहीं, गोली लगने से घायल दरोगा को रोहनिया क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस कमिश्नरेट के लक्सा थाने में दरोगा अजय यादव तैनात हैं। खबर लिखे जाने तक..
|