होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  केन्द्रीय मंत्री ने सौ विस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला
 
केन्द्रीय मंत्री ने सौ विस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला
Updated: 1/16/2023 1:34:00 AM By Reporter-

केन्द्रीय मंत्री ने सौ विस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल की रखी आधारशिला |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अगरतला  केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से त्रिपुरा में 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल की आधारशिला रखी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहाइस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। श्रम और रोजगार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्रीरामेश्वर तेली और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्रीकुमारी प्रतिमा भौमिक इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थी।
अगरतला में बनने वाला प्रस्तावित 100 बिस्तर वाला ईएसआईसी अस्पताल 5 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। यह ईएसआईसी द्वारा प्रत्यक्ष रूप से संचालित किया जाएगा। इस अस्पताल की अनुमानित निर्माण लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है और यह 3 वर्षों में पूरा होगा। अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, प्रयोगशाला आदि जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें ओपीडी और आईपीडी सेवाएं होंगी। यह अस्पताल अगरतला और आसपास के क्षेत्रों के 60,000 से अधिक लाभार्थियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में, भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में गहरी रुचि ली है और ईएसआईसी अस्पताल इस क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बल दिया कि यह पूर्वोत्तर राज्यों में रोजगार के अवसर सृजित करने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।
यादव ने कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण के लिए त्रिपुरा सरकार के साथ काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 100 बिस्तर वाला ईएसआईसी अस्पताल तीन वर्ष के भीतर बनाया जाएगा। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित अस्पताल से त्रिपुरा में श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे त्रिपुरा के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा सरकार ने इस अस्पताल को बनाने के लिए ईएसआईसी को निःशुल्क 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है।
राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि केन्द्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में त्रिपुरा विधान सभा के अध्यक्ष और पश्चिम त्रिपुरा के खेयरपुर के विधायक रतन चक्रवर्ती त्रिपुरा सरकार के श्रमपशु संसाधन विकास और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री भगवान चौ. दास, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव  आरती आहूजा, ईएसआईसी के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार, त्रिपुरा सरकार के मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा, पंचायत समिति के अध्यक्ष विश्वजीत शील और त्रिपुरा सरकार के श्रम सचिव अभिषेक सिंह शामिल थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
[स्केलेबल समाधानों में संयुक्त रुप से परिवर्तित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
केंद्रीय कृषि मंत्री ने केवीके के किसानों से किया संवाद
आईआईटी कानपुर नोएडा आउटरीच सेंटर में हुई एमओयू की घोषणा
कश्मीर युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य समापन
विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा: सांसद रमेश अवस्थी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :