होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  सपाइयों ने गैस सिलेंडर मूल्य में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी
 
सपाइयों ने गैस सिलेंडर मूल्य में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी
Updated: 3/2/2023 9:23:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

सपाइयों ने गैस सिलेंडर मूल्य में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कन्नौज में गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।सपाइयों ने अनूठे अंदाज में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।कलक्ट्रेट पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे सपाइयों ने पहले सिलेंडर को माला पहनाकर और कंधे पर रख कर अर्थी निकाली। योगी-मोदी हाय-हाय के नारे भी लगाए। बढ़ी हुए सिलेंडर व पेट्रोल की कीमतों में कमी लाने की मांग की गई।समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के अगुवाई में गुरूवार को सपाइयों का हुजूम कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुआ। सपाइयों ने घरेलू और कामर्शियल गैस सिलेंडरों पर माला चढ़ाकर डीएम कार्यालय तक अर्थी निकाली और फिर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। यह वही जनता है जो भाजपा को सत्ता में वापस लाई है और अब उसी जनता को धोखा देने का काम कर रही है यह भाजपा सरका। गैस सिलेंडर हो या पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले 5 या 7 सालों से तेजी से इजाफा हुआ है।जबकि दूसरी तरफ खेतों में उगने वाली फसलों के न तो सरकार दाम बढ़ा रही है और न ही किसानों की हालात सुधारने का काम कर रही है। किसानों को न तो गेहूं के ठीक दाम मिल पा रहे और न ही आलू के दाम मिल रहे हैं। दिन पर दिन बढ़ती महंगाई से किसान और आम आदमी आत्महत्या करने पर विवश हो रहा है।सरकार को जनता के बारे में भी सोचना चाहिए।इस मौके पर संजय दुबे,आसिफ सिद्दीकी,आफाक खान,नीलू यादव,प्रदीप यादव,कमलकांत कटियार,इंद्रेश यादव,अमित मिश्रा,सत्येन्द्र यादव,गीता यादव,विनोद,कुट्टू पांडेय,राकेश कठेरिया,मंसूर इंतजार,फूलसिंह राजपूत,रोहित,सचिन,रंजीत दिवाकर,गौतम कुशवाहा,अतुल मौर्य,संजीव मिश्र, रानू सक्सेना,भूरा यादव,पप्पन बाजपेयी,कल्लू शर्मा और मनीष कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मासिक बैठक में पीडीएफ पंचायत पर बनाई रणनीति
कांग्रेसियों ने बैठक कर संयोजन समन्वय के लिए बनाई रणनीति
कन्नौज की बदहाल व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल
कांग्रेस घर-घर पहुंच बनाने के लिए 10 से करेगी कार्यक्रम
सांसद प्रकरण पर सपाइयों ने शांति पूर्वक धरना देकर राष्ट्रपति को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :