होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  आज से नगर निकाय चुनाव का नामांकन शुरू
 
आज से नगर निकाय चुनाव का नामांकन शुरू
Updated: 4/11/2023 2:16:00 PM By Reporter- praduman panday

आज से नगर निकाय चुनाव का नामांकन शुरू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। नगर निगम सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना निर्गत हो चुकी है। आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपादित की जाएगी।
     उक्त जानकारी देते हुए अपर जिला अधिकारी (प्रशासन)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) रण विजय सिंह ने बताया कि नगर निगम वाराणसी महापौर/पार्षद एवं नगर पंचायत गंगापुर अध्यक्ष/सदस्य निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) द्वारा 11 अप्रैल, 2023 को सार्वजनिक सूचना निर्गत की जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का अंतिम दिनांक व समय 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 03 बजे तक होगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय 18 अप्रैल 2023 को पूर्वाहन 11 से कार्य समाप्ति तक, अभ्यर्थन की वापसी का दिनांक व समय 20 अप्रैल 2023 को पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल 2023 को पूर्वाहन 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। मतदान 4 मई 2023 को पूर्वाहन 07 बजे से अपराहन 06 बजे तक होगा तथा मतगणना 13 मई 2023 को पूर्वाहन 8:00 से कार्य की समाप्ति तक होगा।उन्होंने नामांकन स्थल एवं नामांकन फार्म की बिक्री स्थल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महापौर नगर निगम के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कलेक्ट्रेट में होगा तथा नामांकन फार्म की बिक्री नगर निगम मुख्यालय सिगरा पर होगा। पार्षद वरुणापार जोन के प्रत्याशियों का नामांकन कार्यालय जोन, वरुणापार, नदेसर में होगा तथा नामांकन फार्म की बिक्री कार्यालय जोन, वरुणापार नदेसर, पार्षद कोतवाली जोन के प्रत्याशियों का नामांकन टाउनहॉल मैदागिन में होगा तथा नामांकन फार्म की बिक्री कार्यालय जोन, कोतवाली मैदागिन, पार्षद आदमपुर जोन के प्रत्याशियों का नामांकन कार्यालय जोन, आदमपुर कज्जाकपुरा में होगा तथा नामांकन फार्म की बिक्री कार्यालय जोन, आदमपुर कज्जाकपुरा, पार्षद दशाश्वमेध जोन के प्रत्याशियों का नामांकन कार्यालय जोन, दशाश्वमेध बेनियाबाग में होगा तथा नामांकन फार्म की बिक्री कार्यालय जोन, दशाश्वमेध बेनियाबाग तथा पार्षद भेलूपुर जोन के प्रत्याशियों का नामांकन कार्यालय जोन, भेलूपुर दुर्गाकुंड में होगा तथा नामांकन फार्म की बिक्री कार्यालय जोन, कार्यालय जोन, भेलूपुर दुर्गाकुंड में होगा। जबकि नगर पंचायत गंगापुर के अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु प्रत्याशियों का नामांकन तहसील राजातालाब में होगा तथा नामांकन फार्म की बिक्री नगर पंचायत, गंगापुर में होगा।
नगर निगम के महापौर पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य अनारक्षित के लिए रू.1000/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 500/-, जमानत की धनराशि अनारक्षित के लिए रू.12000/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0 जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 6000/- तथा अधिकतम व्यय सीमा 40 लाख, पार्षद, नगर निगम पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य अनारक्षित के लिए रू.400/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0 जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 200/-, जमानत की धनराशि अनारक्षित के लिए रू.2500/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0 जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 1250/- तथा अधिकतम व्यय सीमा 03 लाख, अध्यक्ष, नगर पंचायत गंगापुर पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य अनारक्षित के लिए रू.250/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0 जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 125/-, जमानत की धनराशि अनारक्षित के लिए रू.5000/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0 जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 2500/- तथा अधिकतम व्यय सीमा 2.5 लाख तथा सदस्य, नगर पंचायत गंगापुर पद हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य अनारक्षित के लिए रू.100/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0 जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 50/- व जमानत की धनराशि अनारक्षित के लिए रू.2000/- व आरक्षित (अनु0जाति/अनु0ज0 जाति/पिछड़ा वर्ग/महिला) रु. 1000/- तथा अधिकतम व्यय सीमा 50 हजार हैं। प्रत्याशियों द्वारा जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान द्वारा बैंक/कोषागार में "8443-सिविल जमा 121- चुनावो के संबंध में जमा, 05- स्थानीय निकायों के निर्वाचन के लिए जमा" मद में कई जायेगी।

 किसी भी उम्मीदवार एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन हेतु अधिकतम 04 नाम निर्देशन पत्र भरे जा सकते हैं, परंतु उक्त निर्वाचन क्षेत्र के लिए जमानत की धनराशि एक बार ही जमा की जाएगी। उन्होंने बताया कि महापौर, नगर निगम/अध्यक्ष, नगर पंचायत गंगापुर हेतु संबंधित नगर निकाय का निर्वाचक हो तथा 30 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो तथा पार्षद, नगर निगम एवं सदस्य, नगर पंचायत गंगापुर हेतु संबंधित नगर निकाय का निर्वाचक हो तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिए हो, अनिवार्य है।नगर निगम चुनाव को देखते हुए सभी 22 जोन में पार्षदों के नामांकन की प्रतिक्रिया शुरू डी, एम ,ने किया निरीक्षण।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूनिपोल के जरिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 73 क्षय रोगियों में हुआ पोषण पोटली का वितरण
साहू वैश सभा ने तीज के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाटी साड़ी
दक्षिणी विधानसभा में "मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकली विशाल कलश यात्रा
वृक्षा रोपड़ के उपरान्त कब्रिस्तान की सफाई के लिये किया श्रमदान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :