होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  देश/विदेश  »  अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में फिल्म ‘Luminaries of Bengal’ को रिलीज़ किया
 
अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में फिल्म ‘Luminaries of Bengal’ को रिलीज़ किया
Updated: 5/10/2023 12:39:00 PM By Reporter-

अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में फिल्म ‘Luminaries of Bengal’ को रिलीज़ किया।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कोलकाता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में फिल्म ‘Luminaries of Bengal’ को रिलीज़ किया। अमित शाह ने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के प्रोजेक्शन मैपिंग शो, नेशनल लाइब्रेरी के गेस्ट हाउस, एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के नए भवन और अबनींद्रनाथ टैगोर पर प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 3 उद्देश्यों को देश की जनता के सामने रखा। पहला, देश के युवाओं को देश के आज़ादी के इतिहास और उसके महानायकों से परिचय हो और उसके माध्यम से अपने जीवन में देश की परंपराओं के साथ उनका जुड़ाव और गहरा हो।
शाह ने कहा कि दूसरा लक्ष्य है, आज़ादी के 75 वर्षों में हर क्षेत्र में देश की उपलब्धियों और विश्व में भारत के योगदान की जानकारी भी पूरे देश और दुनिया को देना। तीसरा, 2047 में जब भारत की आज़ादी की शताब्दी होगी, उस वक्त भारत हर क्षेत्र में कहां होगा, उसके लक्ष्य तय करना और 25 सालों में उन लक्ष्यों को प्राप्त करने का रोडमैप तैयार करना। अमित शाह ने कहा कि इन 3 उद्देश्यों के साथ भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव को मनाने की शुरूआत हुई है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि वास्तुकला, विज्ञान, संस्कृति, कला, संगीत, साहित्य, आध्यात्मिकता और दर्शन के क्षेत्र में बंगाल के योगदान को गागर में सागर की तरह समाहित करके ये फिल्म बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से पूरे देश के युवाओं को बंगाल का हमारे देश में योगदान के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रक्षा मंत्री ने जीआईएल के पैराशूट केन्या रक्षा सचिव को किए भेंट।
प्रोफेसर को दिया गया भारत श्री राष्ट्रीय अवार्ड
अनवरगंज से मंधना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक" के संबंध में सांसद ने की रेल मंत्री से मुलाकात
शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने को सर्वोपरि महत्व दिया: नरेंद्र मोदी
प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण महत्वपूर्ण है – केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :