महासंपर्क अभियान पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर जिलावार सौपी जिम्मेदारी।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व नें संपूर्ण देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। अभियान के निमित्त गुरुवार को भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय पर 30 मई से 30 जून तक संचालित होने वाले महा संपर्क अभियान के संदर्भ में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में विभिन्न श्रेणियों के पदाधिकारियों की बैठक आहूत हुई।
सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्रीयों की बैठक मेंं तय किया गया कि लोकसभा की 10 सीटों के अंतर्गत 52 विधानसभा सीटों पर मोर्चो के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन प्रस्तावित विधानसभा सम्मेलनों में युवा मोर्चा महिला मोर्चा पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा किसान मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं जनजाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी शामिल होंगे। यह विधानसभा सम्मेलन जून माह के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष श्री पाल ने बताया कि 1 माह तक चलने वाले महा संपर्क अभियान के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारी दी गई। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा को झांसी महानगर ललितपुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता को कानपुर उत्तर दक्षिण, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह को औरैया इटावा, मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी को बांदा महोबा हमीरपुर, दीपू पांडे को कन्नौज फर्रुखाबाद, अखिलेश बाजपेई फतेहपुर चित्रकूट, आलोक शुक्ला झांसी जिला जालौन, अनिता दीक्षित को ग्रामीण कानपुर देहात में अभियानों को देखेंगे।
महा संपर्क अभियान की बैठकों में मुख्य रूप से सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, अभिजीत सिंह सांगा, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह, राहुल बच्चा सोनकर, पूनम द्विवेदी, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, दक्षिण जिला अध्यक्ष वीना आर्या, सुनील बजाज, कृष्ण मुरारी शुक्ला, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, उर्विजा दीक्षित, मनोज राजपूत, अजीत छाबड़ा, विजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे ।
|