होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  माहवारी स्वच्छता प्रबंधन में जनपद का ग्राफ बढ़ा
 
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन में जनपद का ग्राफ बढ़ा
Updated: 5/27/2023 9:47:00 PM By Reporter- Rizwan.aLi

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन में जनपद का ग्राफ बढ़ा |
- शर्म का नहीं बल्कि विस्तृत चर्चा का विषय हो माहवारी - सीएमओ    
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | माहवारी के समय किशोरियों के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना काफी आवश्यक है। पिछले वर्षों में जनपद में इस विषय पर सर्वाधिक चर्चा का नतीजा है की किशोरियों और महिलाओं में माहवारी के दौरान सुरक्षित और स्वच्छ साधन इस्तेमाल करने का ग्राफ बढ़ा है। जहाँ एक ओर नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 4 (2015-2016) की रिपोर्ट की मानें तो 73.1 प्रतिशत महिलाएं ही सेनेटरी नैपकिन (पैड) का उपयोग करती थी पर नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (2019-2021) की रिपोर्ट में यह आँकड़ा बढ़कर 87.6 प्रतिशत  हो गया है। वहीँ नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 के अनुसार प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में 68.4 प्रतिशत महिलाएं सेनेटरी नैपकिन (पैड) का उपयोग करती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 86.7 प्रतिशत महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ आलोक रंजन ने बताया की माहवारी के दौरान बरती जाने वाली स्वच्छता के बारे में जागरुक करना होगा। पुरानी परपंरागत सोच को बदलना होगा। हालांकि अब माहवारी को लेकर सोच में बदलाव आ रहा है। स्वच्छता बरत रहे है। उन्होंने कहा की शारीरिक व मानसिक बदलावों के बारे में युवाओं को स्वीकार्य तरीकों के माध्यम से जानकारी दिए जाने की ज़रूरत है जिससे उनके अभिभावक, स्कूल और समुदाय स्वीकार कर सकें| इस तरह दी गयी जानकारी और ज्ञान के शुरू होने से ही महिलाओं और समाज की स्थिति में सुधार की कल्पना की जा सकती है और उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सक अधीक्षिका डॉ सीमा श्रीवास्तव बताती हैं की माहवारी के समय स्वच्छता रखना बेहद अहम है, ज़रूरी है कि इस समय सेनेटरी पैड इस्तेमाल किये जाए अगर पैड नहीं है तो साफ़ धुला और धूप में सूखा हुआ कॉटन कपडा भी इस्तेमाल किया जा सकता है| सफाई के साथ ही 2-3 घंटे के अन्तराल पर कपड़ा या पैड बदलना बहुत ही ज़रूरी है| लम्बे समय तक एक ही पैड को लगाने से पसीना और रक्तस्त्राव कि वजह से बदबू के साथ ही यौन संचारी और प्रजनन मार्ग संक्रमण (आरटीआई / एसटीआई ) फैलने कि संभावना रहती है| साथ ही उचित साफ सफाई नहीं रखने पर सर्वाइकल कैंसर होने की भी संभवाना होती है| जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत काउंसलर कंचन पांडेय ने बताया कि अनियमित माहवारी एवं अधिक रक्त स्राव के 40 के आसपास केस हर माह काउंसलिंग के लिए आते हैं, ऐसी किशोरी एवं महिलाओ को काउंसलिंग की जाती है, साथ ही उचित सावधानियों और उपचार के बारें में बताया जाता है| यदि किसी किशोरी या महिला में मासिक धर्म सम्बंधित कोई समस्या है तो वह जिला अस्पताल के कमरा न. 6 में संचालित सुरक्षा क्लिनिक में दिखा सकती है| यह भी जानें हर वर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस महिलाओं व किशोरीयों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है ‘मेकिंग मेंस्ट्रुअल ए नार्मल फैक्ट ऑफ लाइफ बाई 2030’ यानि ‘वर्ष 2030 तक मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य फैक्ट बनाना’ है| इसका लक्ष्य है पीरियड्स के कारण किसी को पीछे नहीं रहना पड़े|

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चिकित्सक ने शुरू की कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं
यूपीयूएमएस सैफई में आजीवन कारावास भुगत रहे कैदी के एडवांस्ड ओरल कैंसर का सफल ऑपरेशन
डॉ. नंदिनी रस्तोगी “उत्कृष्ट महिला डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ़ द ईयर - 2026 से सम्मनित
हैलट अस्पताल पहुंच सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का पुलिस आयुक्त ने जाना हालचाल
यूपीयूएमएस सर्जरी विभाग द्वारा आवश्यक शल्य चिकित्सा कौशल पर प्रथम व्यावहारिक कार्यशाला का सफल आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :