किसान मोर्चा बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक संपन्न।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला एवं संचालन महामंत्री विकास भदौरिया ने किया।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार जी कल अपने 9 वर्ष पूर्ण कर चुकी है।राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 30 मई 30 जून तक चलाये जा रहे महा संपर्क अभियान में भी किसान मोर्चा की भागीदारी क्या हो इसको बिंदुवार बताया, किसान मोर्चा प्रत्येक जिले में ट्रैक्टर रैली, किसान पंचायत मंडी समिति में किसानों से संपर्क के साथ-साथ सभी अभियानों में हिस्सा लेते हुए कार्य करना है आज किसान मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी ग्राम सभाओं में अपनी कमेटी बना चुका है। श्री पाल ने बताया कि, 2021 में बुंदेलखंड को सिंचित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया।जिससे बुंदेलखंड के 500 से अधिक गांव में पानी सुचारू रूप से उपलब्ध हुआ। आम जनमानस को पीने के लिए तो पानी मिला ही किसानों को अपनी फसल के लिए भी पानी की समुचित उपलब्धता प्रारंभ हुई।बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वी के गंगवार श्याम बिहारी गुप्ता भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी मंजू अभिषेक वर्मा, शिव प्रकाश सिंह, कल्लू भैया, अजय पटेरिया, जितेंद्र सिंह, आशीष चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार बंटी आदि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं 17 जिलों की अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
|